Site icon Khabribox

नैनीताल: मुक्तेश्वर में 400 वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू, पर्यटकों को मिलेगी राहत

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है।‌ नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में 400 वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है।

मिलेगी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नैनीताल व कैंची धाम के साथ ही मुक्तेश्वर में भी पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटकों की इस समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को आइवीआरआइ की खाली पड़ी 500 स्क्वायर मीटर की भूमि के लिए अनुरोध किया है। सीएम की इस पहल पर पर्यटन विभाग ने 400 वाहनों की पार्किंग बनाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस भूमि पर करीब 400 वाहनों की पार्किंग विकसित की जा सकती है, जिससे मुक्तेश्वर आने वाले पर्यटकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Exit mobile version