Site icon Khabribox

नैनीताल: बुजुर्ग को निवाला बनाने वाला बाघ पिंजरे में कैद, लोगों ने ली राहत की सांस

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में शनिवार को शौच को गये बुजुर्ग को अपना निवाला बनाने वाला बाघ पकड़ा गया है।

पकड़ा गया आदमखोर बाघ

मिली जानकारी के अनुसार बाघ को पकड़ने के लिए वन कर्मियों ने मौके पर कैमरा ट्रैप व पिंजरा लगाया था। बाघ को पकड़ने के लिए कॉर्बेट पार्क के वरिष्ठ पशु चिकित्सक डा. दुष्यंत शर्मा, कोसी रेंजर शेखर तिवाड़ी के नेतृत्व में रात भर टीम ने चुकुम गांव के जंगल में डेरा जमाया हुआ था। जिस पर बाघ को पकड़ने के लिए मृतक के कपड़ों को पिंजरा के आसपास रखा गया था। रात करीब तीन बजे के आसपास बाघ पिंजरा में पहुंचा और फंस गया। बाद में उसे ट्रैंकुलाइज किया गया।

भेजा रेस्क्यू सेंटर

जिसके बाद आज रविवार सुबह जांच पड़ताल के बाद बाघ को ढेला रेस्क्यू सेंटर में भेजा गया है।

Exit mobile version