Site icon Khabribox

नैनीताल: चोरी की घटना का खुलासा, पुलिस ने बाइक चोर को धर दबोचा

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 24.05.2025 को थाना चोरगलिया में वादी कमलेश सुनाल द्वारा एक लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया। जिसमें बताया गया कि दिनांक 16.05.2025 को लगभग 04:30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170 चोरी कर ली गई। उक्त घटना के संबंध में थाना चोरगलिया में मुकदमा FIR संख्या 51/2025 धारा 303(2) BNS पंजीकृत किया गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिसके बाद इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल की और पतारसी-सुरागरसी के आधार पर दिनांक 25.05.2025 को अभियुक्त तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश को चोरी की गई बुलेट मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
कानि0  जितेन्द्र सिंह
कानि0  उत्तम सिंह
कानि0 संदीप सिंह

Exit mobile version