Site icon Khabribox

नैनीताल: 12 घंटे के भीतर कॉटेज से सामान चोरी का खुलासा, 03 युवक गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 23.9. 2024 को जीपी गुप्ता द्वारा चोरी की घटना की पुलिस में तहरीर दी गयी। जिसमें बताया कि उनके खुद के मुक्तेश्वर स्थित कॉटेज से कुल 05 बेड, 02 फ्रिज ,2 गीजर, 05 गद्दे 02 डाइनिंग टेबल, 10 कुर्सी,  01 सोफा सेट, 13 पर्दे, 01 राउंड टेबल, 03 साइड टेबल  व किचन के बर्तन चोरी हुए हैं। इस संबंध में थाना मुक्तेश्वर में तहरीर दी गई।
    
तीन युवक गिरफ्तार

जिसके बाद इस तहरीर के आधार पर थाना मुक्तेश्वर में एफ0आई0आर0 नंबर 17/2024 धारा 305/324(4)/351 BNS पंजीकृत कर विवेचना उप निरीक्षक अरुण राणा के सुपुर्द की गई। इस मामले का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा संबंधित को चोरी के अनावरण हेतु टीम गठित किए जाने के निर्देश दिए गए। हरबंस सिंह पुलिस अधीक्षक क्राइम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर कमित जोशी के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले का शीघ्र खुलासा हेतु पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी व कड़ी मेहनत से दिनांक 23.9.2024 को घटना में लिप्त 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

चोरी का सामान बरामद

जिसमें 1.मनोज कुमार पुत्र श्यामसुंदर निवासी सरना मुक्तेश्वर,2.मुकेश कुमार सरना मुक्तेश्वर,
3.चेतन आर्य पुत्र जगदीश चंद्र निवासी भवाली शामिल रहें। इनकी निशानदेही पर चोरी हुआ शत प्रतिशत सामान तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप बरामद हुआ। उपरोक्त तीनों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Exit mobile version