नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में कॉर्बेट पार्क प्रशासन की ओर से आवारा कुत्तों को टीके लगाए जाएंगे।
कॉर्बेट पार्क से लगते लैंडस्केप क्षेत्रों में होगा कुत्तों का टीकाकरण
ऐसा केनाइन डिस्टेंपर वायरस (संक्रामक और गंभीर बीमारी) से वन्यजीवों को बचाने के लिए किया जा रहा है। केनाइन डिस्टेंपर डिजीज नामक वायरस जो कुत्तों से फैलता है यह बाघों को भी अपनी चपेट में ले सकता है। मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) ने देश के सभी टाइगर रिजर्व के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग सिस्टम (एसओपी) जारी की है। जिसमें टाइगर रिजर्व के आसपास के गांवों में रह रहे आवारा कुत्तों का टीकाकरण और बधियाकरण करने समेत कई निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में जल्द ही कार्यशाला आयोजित की जाएगी।