Site icon Khabribox

नैनीताल: घर व दुकान में चोरी करने वाला चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनाँक 22 अप्रैल 2024 को वादी अदनान मलिक निवासी वार्ड न0 -1 डाकबंगला थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल द्वारा थाना कालाढूंगी में शिकायत दी कि दिनांक 22.04.24 को अपने परिवार के साथ घर कही बाहर जाने व वापस आने पर दुकान व घर के गल्ले में रखा पर्स जिसमें  रुपये व आधार कार्ड व बैक पासबुक थी को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर कर लिया है, शिकायत के आधार पर थाना कालाढूंगी में धारा 380 IPC बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
    
पुलिस ने किया गिरफ्तार

उक्त प्रकरण में तत्काल कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष भगवान महर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर अभियुक्त राजेन्द्र राणा पुत्र वीर सिंह राणा निवासी वार्ड न0 01 डाक बंगला थाना कालाढूगी जनपद नैनीताल उम्र 36 वर्ष को फारेस्ट गेस्ट हाउस के गेट के पास से मय चोरी के कुल 980 रूपये नगदी, एक लेडिज पर्स
ATM, PAN व आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर धारा 380/411 IPC में रिमाण्ड प्राप्त कर अभियुक्त को जेल भेजा गया ।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- उपनिरीक्षक जसवीर सिंह
2- हेड कानि0 राजाराम सिंह
3- कानि0 अनदीप सिंह
4- कानि0 राजा गौतम

Exit mobile version