Site icon Khabribox

नैनीताल: जिले में गणतंत्र दिवस तक चलेगा यह विशेष अभियान, डीएम ने दिए निर्देश

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एक खास अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) तक जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

दिए यह निर्देश

जानकारी के अनुसार इसी क्रम में डीएम ने सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक मार्गों पर गड्ढों की पहचान कर त्वरित मरम्मत करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से विद्यालय, अस्पताल, बाजार, बस अड्डा एवं आबादी से जुड़े मार्गों को प्राथमिकता से ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वच्छता अभियान में जन-सहभागिता से सड़क किनारे नालियों, सार्वजनिक स्थलों, आबादी के प्रवेश बिंदुओं एवं बरसातों के अंतिम छोर पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाने को भी कहा है।

Exit mobile version