उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के नैनीताल में स्थित उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के न्यायाधीश नरेंद्र जी होंगे।
सीजेआई कोलॉजियम ने की सिफारिश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली कोलॉजियम ने मंगलवार 24 सितंबर को उनके नाम की सिफारिश की है। जिसके बाद अब वह उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश होंगे।
10 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी हो रही सेवानिवृत्त
रिपोर्ट्स के मुताबिक 10 अक्टूबर को उत्तराखंड हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी सेवानिवृत्त हो रहीं हैं। वहीं 10 अक्टूबर से न्यायमूर्ति नरेंद्र जी की नियुक्ति प्रभावी मानी जाएगी।