Site icon Khabribox

नैनीताल: ड्रंक एंड ड्राइव करने वालों की खैर नहीं, 05 चालक आए चपेट में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनांक- 14/12/2024 को जनपद में नियमों का उल्लंघन करने वाले 364  चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर 18 वाहन सीज व 67 DL निरस्तीकरण की कार्यवाही की गई है। प्रभारी निरीक्षक भवाली, थानाध्यक्ष काठगोदाम, यातायात निरीक्षक हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नशे में वाहन चलाने, रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर बाइक दौड़ाने पर कार्यवाही की गई है। वाहनों को रोककर एल्कोमीटर से चैक कर मेडिकल परीक्षण करवाकर एमवीएक्ट के अंतर्गत कुल- 05  चालकों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण हेतु रिपोर्ट संभागीय परिवहन अधिकारी को प्रेषित की गई।

गिरफ्तार वाहन चालक

1- वाहन चालक दिवान सिंह बिष्ट निवासी बाराकोट, रज्यूरा, जैती अल्मोड़ा, वाहन संख्या UK04AM6648
2-  वाहन चालक मौ० नसीम निवासी इन्द्रा नगर हल्द्वानी, वाहन संख्या UK04S1893
3- वाहन चालक हिमांशु सिंह निवासी मकान नम्बर 44, सूर्या गांव नैनीताल, वाहन संख्या UK04AB907

थाना काठगोदाम की कार्यवाही

1- चालक नीरज सिंह कनालीछीना गंगोलीहाट वाहन संख्या-  UK 05E 4916 मोटर साइकिल
2- चालक पूरन सिंह निवासी छौतापुर धारी नैनीताल वाहन संख्या-  UK01 PA 1111 बस

Exit mobile version