Site icon Khabribox

नैनीताल: उच्च न्यायालय में तीन अधिवक्ताओं को मिली पदोन्नति, अधिसूचना जारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड शासन ने उच्च न्यायालय में तीन अधिवक्ताओं को पदोन्नति मिली है।

मिली पदोन्नति

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें राज्य सरकार की ओर से पैरवी करने के लिये 3 फौजदारी वाद धारकों को उच्चीकृत किया गया है और ‘सहायक शासकीय अधिवक्ता’ के पद पर पदोन्नत कर दिया है। इसमें वाद धारकों में अधिवक्ता विपुल पैन्यूली, संदीप शर्मा व अक्षय लटवाल शामिल हैं। प्रमुख सचिव कीे ओर से प्रदेश के राज्यपाल की स्वीकृति के बाद अधिसूचना जारी हुई। इसके अनुसार उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से अग्रेत्तर आदेशों तक के लिये की गयी है।

Exit mobile version