नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रॉक क्लाइंबिंग प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण का आयोजन
इस प्रशिक्षण का रविवार को समापन हो गया है। जो डीएसए मैदान स्थित आर्टिफिशियल रॉक वॉल पर आयोजित हुआ। इसमें 15 युवाओं को प्रशिक्षित किया गया। जानकारी के अनुसार प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को रॉक क्लाइंबिंग के साथ ही कयाकिंग, राफ्टिंग जैसे साहसिक खेलों की भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षक दीपक कुमार ने युवाओं और पर्यटकों को प्रशिक्षण दिया। राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर इसका आयोजन किया गया था।