Site icon Khabribox

नैनीताल: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ग्राउंड जीरो से सम्भाली चुनाव की कमान, मतदान केंद्रों का किया दौरा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज दिनांक 28 जुलाई 2025 को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के अंतर्गत मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने ग्राउंड जीरो से मोर्चा संभालते हुए मतदान केंद्रों का दौरा किया।

मतदान केंद्रों का किया दौरा

एसएसपी नैनीताल ने डेवलचौड़ खाम, रा0 इंटर कॉलेज मोतीनगर, राजकीय प्राथमिक विद्यालय हल्दूचौड़, राजकीय उच्चतर मा0 विद्यालय धौलाखेड़ा बूथों का स्थलीय निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती, आपात सेवाओं और महिला मतदाताओं की सुविधाओं की समीक्षा की। मौके पर मौजूद पुलिस बल का मनोबल बढ़ाते हुए एसएसपी ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठा और निष्पक्षता से कार्य करने की प्रेरणा दी। प्रत्येक बूथ पर कड़ी निगरानी और सघन गश्त प्रणाली के तहत सुरक्षा पुख्ता की गई। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल पूर्ण मुस्तैदी से तैनात है, निरीक्षण लगातार जारी हैं और स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा अभेद्य बनाई गई है।

लिया गया जायजा

इसके अलावा एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्रा, सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी, सीओ लालकुआं दीपशिखा, सीओ भवाली प्रमोद साह, और सीओ रामनगर सुमित पांडेय द्वारा लगातार फील्ड में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Exit mobile version