Site icon Khabribox

नैनीताल: चलती बस में सिलसिलेवार चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोर आए गिरफ्त में, भेजा जेल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में दिनांक 07.11.24 को म0 कानि0 सोनिया द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में अज्ञात अभियुक्तगणो द्वारा रोडवेज की बस में यात्रा के दौरान ट्राली बैग काटकर बैग में रखे हैण्ड पर्स से सोने व चांदी के जेवरात चोरी किये जाने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। जिसके आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ०नि० विजय कुमार के सुपुर्द की गयी।
पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अलग अलग क्षेत्रों में लगाई गई। गठित टीमों द्वारा दिनांक 18.11.24 को घटना में प्रकाश में आये 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, तथा शेष माल की बरामदगी तथा अभियुक्त गणों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस लगातार प्रयासरत थी। वहीं दिनांक 09.01.2025 को 03 अभियुक्त गणों को रामपुर रोड फॉरेस्ट बैरियर के पास गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण बरामद‌ किए गए।

अभियुक्तों द्वारा थाना मुखानी में पंजीकृत

एफआईआर नं0 219/24 धारा 303 (2) बीएनएस में वादी रंजीत पुत्र श्याम लाल निवासी उप कारागार हल्द्वानी के बैग से UK04PA- 0136 में यात्रा के दौरान दिनांक 27.10.2024 को वादी की पत्नी अनुसूया के बैग से सोने चांदी के जेवरात भी चोरी‌ किए गए थे।

गिरफ्तारी अभियुक्तगणों का विवरण

1- मौ० सईद खान पुत्र कसरत अली निवासी पुष्टी इब्राहिमपुर थाना रामराज जिला मुजफ्फरनगर उ०प्र० उम्र 29 वर्ष
2- इसरत अली ऊर्फ बड्डा पुत्र जमील अहमद नि० पाकीजा कालोनी जसपुर खुर्द थाना आई०टी०आई० काशीपुर जिला ऊधमसिंहनगर उम्र 40 वर्ष
3- मौ० यामीन ऊर्फ भुल्लड़ पुत्र अनवर अली नि० ग्राम व थाना कुण्डा जिला ऊधम सिंह नगर उम्र 29 वर्ष

बरामदगी का सामान

01 अदद मंगल सूत्र मय डोरी,
02 अंगूठी,
02 जोड़ी झुमके,
01 चैन,
01 जोड़ी कान के कुंडल,
मंगल सूत्र का पैंडल, 
06 टुकड़े दाने पीली धातु

पूर्व में मामले से सम्बन्धित बरामदगी

01 सोने का मांगटीका, 01जोड़ी चांदी के पाजेब, 01 सोने की अंगूठी, 01 चांदी के पायल

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- व0उ०नि० रोहताश सिंह कोतवाली हल्द्वानी
2- प्रभारी एसओजी संजीत राठौर
3- उ०नि० विजय कुमार
4- उ0नि0 दिनेश जोशी
5- उ0नि0 फिरोज आलम
6- हे०कानि० पूरन सिंह
7- हे0 का0 ललित श्रीवास्तव (एसओजी)
8- कानि० बृजेश सिंह
9- कानि0 नवीन राणा
10- कानि0 चन्दन (एसओजी)
11- कानि0 संतोष बिष्ट (एसओजी)
12- कानि0 राजेश बिष्ट (एसओजी)

Exit mobile version