Site icon Khabribox

नैनीताल: आतंक का पर्याय बना बाघ आदमखोर घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भीमताल ब्लाॅक में बाघ का आतंक बना हुआ है। जिससे लोगों में दहशत है।

बाघ आदमखोर घोषित

मिली जानकारी के अनुसार यहां एक बाघ ने तीन दिन में 2 महिलाओं को अपना शिकार बनाया है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसके बाद अब उनकी मांग पर बाघ को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। इस आदमखोर बाघ को मारने के लिए परमिशन मिल गयी है। वन विभाग की टीम पिजरों सहित अन्य गांवों मे गश्त कर रहा है।

Exit mobile version