Site icon Khabribox

नैनीताल: खुंखार हो रहें बाघ, सड़क पर एक बाइक सवार पर किया हमला

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वन्य जीवों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जिससे आवाजाही कर रहे लोगों में भी भय बना रहता है।

बाघ ने मारा झपट्टा

मिली जानकारी के अनुसार रामनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 309 पर गर्जिया पुलिस चौकी के सामने एक बाघ ने बाइक सवार पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। यह घटना मंगलवार रात की है। जब सुंदरखाल निवासी हरीश राम (53) पुत्र बलिराम ढिकुली से सुंदरखाल जा रहा था। तभी बाघ ने युवक पर हमला कर दिया। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया। हालांकि, बाघ नदी की ओर चला गया और दोबारा बाइक सवार पर हमला नहीं किया।

Exit mobile version