उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रसिद्ध नेशनल कार्बेट पार्क और कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) में शनिवार को बाघिन की मौत का मामला सामने आया है। शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रशासन की ओर से इस मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।
ढेला रेंज के सांवल्दे पुल के पास पड़ा मिला बाघिन का शव
मिली जानकारी के अनुसार ढेला रेंज के सांवल्दे पुल के पार्क के सुरक्षाकर्मियों को आज सुबह एक बाघिन का शव दिखायी दिया। तत्काल अधिकारियों को इसकी सूचना दी गयी। अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता चलेगा मौत का कारण
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। मृतक बाघिन की उम्र पांच से छह साल बतायी जा रही है। माना जा रहा है कि वन्य जीवों के आपसी संघर्ष में बाघिन की मौत हुई होगी। प्रशासन को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर बाघ का शव मिलने से पार्क प्रशासन सकते में है।