नैनीताल: कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से पीएचडी (Ph.D) करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए एक जरूरी खबर है।
देखें जानकारी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने ‘कुमाऊं विश्वविद्यालय पी-एच.डी. कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा-2025’ (KUPPAT-2025) के तहत साक्षात्कार (इंटरव्यू) परीक्षा की तिथियां और जरूरी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। यह साक्षात्कार उन अभ्यर्थियों के लिए आयोजित किया जा रहा है जिन्होंने 20 मई 2026 (बुधवार) को आयोजित हुई लिखित परीक्षा में क्वालीफाई (QUALIFIED) किया है, या जिन्हें नियमानुसार लिखित परीक्षा से छूट प्राप्त थी। जारी अधिसूचना के अनुसार, अभ्यर्थियों को समय का विशेष ध्यान रखना होगा
• साक्षात्कार परीक्षा शुल्क: ₹300.00
• शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि (ऑनलाइन): 10 जून 2026
• साक्षात्कार की निर्धारित तिथि: 10 जून 2026
• रिपोर्टिंग समय: प्रातः 10:00 बजे
साक्षात्कार केंद्र (वेन्यू): > MMTTC, हर्मिटेज, कुमाऊं विश्वविद्यालय, मल्लीताल, नैनीताल।