नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले के भवाली में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम का कल 15 जून को स्थापना दिवस है। इस मौके पर बीते कल शुक्रवार को नैनीताल जिले की डीएम वंदना सिंह व एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने कैंची धाम मेले में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था हेतु लगे पुलिस अधिकारी/कर्मियों को पुलिस लाइन नैनीताल में ब्रीफ किया।
दिए जरूरी निर्देश
जिसमे पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
📌📌 भण्डारे के दौरान असामाजिक / आपराधिक / गुण्डा तत्वों / जेब कतरों/महिलाओं के साथ छेडछाड करने वाले व्यक्तियों की गतिविधियों पर अत्यन्त निकटता से दृष्टि रखी जाये। इस हेतु सादे वस्त्रों में पुरुष / महिला कर्मियों की ड्यूटी लगायी जाये।
📌📌 पार्किंग, यातायात, बैरियर, पिकेट ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मी संवेदनशील होकर कार्य करें।
📌📌 कैंची धाम परिसर में उचित स्थानों पर रूफ टॉप डयूटियों वायनाकूलर / वीडियो कैमरा के साथ लगायी जाय।
📌📌 विगत माह में देश के विभिन्न स्थानों में घटित आतंकी/ नक्सली आदि घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये उक्त कार्यक्रम में सभी पुलिस बल, इकाई विशेष सतर्कता बरतते हुए सक्रिय होकर कार्य करेंगे।
📌📌 बम डिस्पोजल स्क्वायड, स्थानीय अभिसूचना इकाई तथा सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीमें लगातार एक्टिव मोड़ में कार्य करें।
📌📌पुलिस संचार, फायर यूनिट, SDRF की टीमें भी सतर्कता के साथ कार्य करें।
📌📌लाउड हेलर के मध्यम से जनता से अपील की जाए कि कैंची धाम परिसर / मार्ग में कोई भी संदिग्ध वस्तु/व्यक्ति के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें।
📌📌मन्दिर के अन्दर असामाजिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाये, जिससे छेड़-छाड जेब कतरी आदि की घटनायें न हो।
📌📌 मन्दिर में कन्ट्रोल रूम की व्यवस्था की जाय। जिसमें वायरलैस सैट, सीसीटीवी नियन्त्रण कक्ष के अतिरिक्त एक लाउडस्पीकर की भी व्यवस्था की जाय और समय-समय पर पुलिस बल को निर्देशित किया जा सके।
📌📌 सभी रूट ड्यूटियां यातायात को सुव्यवस्थित रखेंगे और लगातार मूवमेंट में रखेंगे।
📌📌 कार्यक्रम स्थल पर मेडिकल टीम से भी परस्पर समन्वय करते रहें जिससे किसी भी व्यक्ति को आपातकालीन परिस्थिति होने पर जीवन रक्षक औषधियों एवं चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। किसी भी मरीज को उपचार हेतु ले जा रहे आपातकालीन वाहन एंबुलेंस को विशेष प्राथमिकता देकर मार्ग व्यवस्था बनाते हुए तुरंत निकलवाकर गंतव्य को भेजा जाय।
पुलिस बल तैनात
राजपत्रित अधिकारी–19
निरीक्षक/SI–157
हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल–725
PAC–04 कंपनी