Site icon Khabribox

नैनीताल: देहरादून से आए पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में देहरादून से आए एक व्यक्ति की असमायिक मौत होने की खबर सामने आई है।

देहरादून से आए व्यक्ति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से अहमदाबाद और हाल देहरादून निवासी मधुसूदन (52) 20 जनवरी को घूमने के लिए नैनीताल आए थे। वह यहां एक होटल में रूके थे। बताया कि शनिवार देर रात होटल कर्मचारी उन्हें खाना देने कमरे में गए तो देखा कि वह जमीन में अचेत अवस्था में पड़े हैं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीएमएस डॉ. टीके टम्टा ने बताया कि मामला प्रथमदृष्टया हृदयाघात का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।

Exit mobile version