Site icon Khabribox

नैनीताल: पर्यटक करेंगे जंगल सफारी, जल्द खुलेगा नया पर्यटन जोन हाथीडगर

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल के रामनगर में जल्द नया पर्यटन जोन हाथीडगर खुलेगा। जो तराई पश्चिमी वन विभाग के आमपोखरा रेंज में 32 किलोमीटर का है।

01 मार्च को होगा नया पर्यटन जोन हाथीडगर का शुभारंभ

मिली जानकारी के अनुसार 01 मार्च को कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक पीके पात्रो, विधायक दीवान सिंह बिष्ट इस पर्यटन जोन का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद यह पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। इस जोन में पर्यटक सुबह और शाम जंगल सफारी कर सकेंगे। बताया है कि इस जोन का दायरा 32 किलोमीटर है। इसमें सुबह-शाम की पाली में 25-25 जिप्सियां सफारी के लिए भेजी जाएंगी। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार भी बढ़ेगा।

Exit mobile version