Site icon Khabribox

नैनीताल: भीमताल झील में पर्यटक पानी पर चलने वाली साईकिल का उठाएंगे लुत्फ, जानें कबसे होगा संचालन

नैनीताल-भीमताल में आने वाले सैलानी अब झील में पानी के ऊपर चलने वाली साईकिल का लुत्फ उठाएंगे। सोमवार को भीमताल झील में अमेरिका में बनी हाइड्रो फॉयलर साईकिल का ट्रायल सफल हो गया है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही इस साईकिल का संचालन झील में शुरू करा दिया जाएगा।

उत्तराखंड की पहली झील जिसमें चलाई जाएगी साइकिल

भीमताल झील उत्तराखंड की पहली झील होगी जिसमें इस साईकिल को चलाया जाएगा। इसे ‘फिट इंडिया एडवेंचर इंडिया’ का नाम दिया गया है। इससे उत्तराखंड की झीलों में होने वाली वाटर स्पोर्ट्स की गतिविधियों में एक और नाम जुड़ जाएगा।उत्तराखंड की झीलों में होने वाली वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। जिससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ाना मिले और स्थानीय युवाओं को रोजगार के मौके भी मिल सकें। इसी क्रम में सोमवार को एनकेडी ग्लोबल एरा मैक्स लिमिटेड कंपनी देहरादून ने भीमताल झील में हाइड्रो फॉयलर साईकिल का ट्रायल किया। ट्रायल पूरी तरह सफल रहा।

उत्तराखंड वॉटर स्पोर्ट्स में हाइड्रो फॉयलर एक नवाचार

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया उत्तराखंड वॉटर स्पोर्ट्स में हाइड्रो फॉयलर एक नवाचार है। इसे अमेरिका से मंगवाया गया है। बोटिंग के अलावा यह एक ई गतिविधि होगी जो यहां की झीलों में होगी। ट्रायल के दौरान नितिन कुमार, कृष्णा शेट्टी, बलवंत सिंह कपकोटी सहित स्थानीय नाव चालक उपस्थित रहे।

एक साथ दो या तीन लोग भी चला पाएंगे साईकिल

एनकेडी के डायरेक्टर अमित कुमार ने बताया इस वाटर साईकिल में कई मॉडल उपलब्ध हैं। डबल हल्स सिंगल मोड, डबल हल्स डबल मोड, डबल हल्स ट्रिपल मोड। जिससें एक साथ दो लोग या तीन लोग भी इस साईकिल को झील पर चला सकते हैं। सुरक्षा के तौर पर पर्यटक को लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य होगा। इसके अलावा यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है।

झील को नहीं होगा कोई नुकसान

जिला पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने भीमताल झील में इस साईकिल के चलने से किसी भी तरह नुकसान नहीं होगा। नैनीताल जिले में वाले वाले पर्यटक इसका लुत्फ उठाएंगे। यहां डबल हल्स सिंगल मोड का ट्रायल सफल हो गया। अब डबल हल्स डबल मोड, डबल हल्स ट्रिपल मोड का ट्रायल भी किया जाएगा।

Exit mobile version