Site icon Khabribox

नैनीताल का यातायात/डायवर्जन प्लान: 24, 25, 31 दिसंबर व 01 जनवरी को जनपद में यातायात प्लान में रहेगा बदलाव, जरूर देखें

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में दिनांक 24 व 25 दिसंबर 2025 एवं दिनांक 31 दिसंबर 2025 व 01 जनवरी 2026 को जनपद नैनीताल में यातायात डाइवर्जन रहेगा। नगर नैनीताल में पर्यटकों के अत्यधिक आवागमन के दौरान निम्नलिखित चरणों में यातायात प्लान बनाया गया है।

यातायात प्लान

स्कीम 1- नगर नैनीताल में स्थित पार्किंग खाली होने पर सामान्यतः दिनों की भाँति पर्यटकों के वाहन बिना किसी रोक-टोक के आ-जा सकेगें। सर्वप्रथम पर्यटकों के वाहनों को नैनीताल शहर में उपलब्ध पार्किगों में पार्क कराया जायेगा।
स्कीम 2- नैनीताल में उपलब्ध पार्किंगों के लगभग 50 प्रतिशत भर जाने पर काठगोदाम से नैनीताल आने वाले वाहनों को ज्योलिकोट नं0-1 बैण्ड से नैनीताल रोड रूसी-02 पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं रूसी-2 से संचालित शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जायेगा। कालाढूंगी की ओर से आने वाले पर्यटकों के वाहनों को रूसी-1 पार्किंग, नारायण नगर पार्किंग में पार्क करवाकर पर्यटकों को शटल नैनीताल भेजा जायेगा। बैरियर कालाढूंगी रोड सेवा के माध्यम से भवाली से नैनीताल आने वाले वाहनों को मस्जिद तिराहा भवाली ज्योलिकोट नं0-1 बैण्ड से नैनीताल रोड रूसी-02 पार्किंग में पार्क कराया जायेगा एवं रूसी-2 से संचालित शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को नैनीताल भेजा जायेगा।
स्कीम 3- नैनीताल शहर में वाहनों के अत्यधिक दबाव होने की स्थिति में बाजपुर/रामनगर की ओर से नैनीताल जाने वाले वाहनों को रा०३०का० कालाढूंगी के मैदान में एवं बरेली रोड/रामपुर रोड चोरगलिया रोड से नैनीताल जाने वाले वाहनों को एच०एम०टी० रानीबाग एवं आई०एस०बी०टी० गौलापार में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम नैनीताल भेजा जायेगा।नैनीताल में पार्किंग व होटलों के भर जाने की स्थिति में पर्यटकों को अन्य पर्यटक स्थलों जैसे रामगढ़, मुक्तेश्वर, जागेश्वर (अल्मोड़ा) आदि स्थानों हेतु जाने के लिए प्रेरित किया जायेगा।
स्कीम 4- जनपद में ट्रैफिक का दबाव अत्यधिक होने की स्थिति में जनपद में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों को यातायात नियन्त्रित होने तक जनपद की सीमा पर ही रोक दिया जायेगा।

कैंचीधाम, भवाली एवं भीमताल यातायात/डायवर्जन प्लान

कैंचीधाम भवाली में श्रद्धालुओं/पर्यटकों के अत्यधिक आवागमन के दौरान निम्नलिखित चरणों में यातायात प्लान बनाया गया है।
स्कीम 1- भीमताल की ओर से कैंचीधाम आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को विकास भवन पार्किंग भीमताल/नगर पालिका पार्किंग, रामलीला मैदान में पार्क कराकर शटल सेवा के माध्यम से कैंचीधाम तक भेजा जायेगा।
स्कीम 2- इसी प्रकार नैनीताल व ज्योलीकोट की ओर से कैंचीधाम आने वाले पर्यटकों के वाहनों को भवाली सैनीटोरियम एवं नैनीबैण्ड-2 में पार्क कराकर शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम भेजा जायेगा ।
स्कीम 3- कालाढूंगी रामनगर की ओर से कैंचीधाम जाने वाले वाहनों को नैनीताल तिराहा कालाढूंगी से रूसी-01, रूसी-02, ज्योलिकोट नं0-01 बैण्ड से भवाली मस्जिद तिराहे से भवा. ली सैनीटोरियम एवं नैनीबैण्ड-2 पर पार्क कराकर शटल सेवा द्वारा कैंचीधाम भेजा जायेगा।

शटल सेवा/पार्किंग

1-रूसी-1 कालाढूंगी रोड/नारायण नगर पार्किंग से मल्लीताल तक
2-रूसी-2 हल्द्वानी रोड़ से डाट चौराहा तल्लीताल, नैनीताल तक
3-विकास भवन पार्किंग भीमतला से कैंची धाम
4-सैनेटोरियम पार्किंग भवाली से कैंची धाम
5-सैनेटोरियम भवाली से नैनीताल बस स्टैण्ड तक
6-प्रस्तावित आई०एस०बी०टी० मैदान गौलापार से कैंची धाम / नैनीताल
7-एच०एम०टी० पार्किंग काठगोदाम से कैंची धाम / नैनीताल

Exit mobile version