नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में रातीघाट-बेतालघाट मोटर मार्ग पर रविवार रात 11:30 बजे एक पिकअप अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में गिर गया।
खाई में गिरा वाहन
जिसकी सूचना कल रात्रि 1:00 बजे लगभग बेतालघाट पुलिस को मिली। बताया कि क्षबेतालघाट क्षेत्र में लगे मेले से घर वापस लौट रहे पिकअप जो कि बेतालघाट से 3 किलोमीटर खैरना की तरफ हरचानोली में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सूचना मिलते ही बेतालघाट थानाध्यक्ष अनीश अहमद मय पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया। जिसमें 02 की मृत्यु व 04 रेफर और 09 घायल हुए है।
मृतकों की पहचान
1- उमेद सिंह पुत्र टीका सिंह उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम- नैनीचक तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
2- मीनाक्षी बोहरा पुत्र भागवत सिंह उम्र 15 निवासी खैराली बंगा तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
हायर सेंटर रेफर हल्द्वानी
1- बबीता कठायत D/o प्रथ्वी पाल (12) R/o उचाकोट तल्ला गाँव तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
2- कंचन कठायत D/o पृथ्वी पाल सिंह उम्र (15) R/o ग्राम ऊंचाकोट तल्लग तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल
3- दीपा w/o वीरेंद्र (24)R/o Vill- बर्धो तहसील बेतालघट जिला नैनीताल
4- पना देवी पुत्र पृथ्वी पाल सिंह उम्र (15) निवासी ग्राम पाल्सो ऊंचाकोट तहसील बेतालघाट जिला नैनीताल।
हादसे की वजह का लगाया जा रहा पता
इब हादसे में 09 घायल हुए हैं। हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है। घायलों ने बताया कि सभी लोग बेतालघाट महोत्सव से खरीदारी कर देर शाम वापस घर लौट रहे थे।