नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्र जोशी की माता पद्मा जोशी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया है। पद्मा जोशी मूल रुप से बागेश्वर जिले के गरुड तहसील के बंतोली गांव की रहने वाली थी।
आज होगा अंतिम संस्कार
उनका बीते कल बुधवार शाम करीब चार बजे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रही थी। वह अपने पीछे 6 बच्चों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके सबसे बड़े पुत्र जगदीश चंद्र जोशी वरिष्ठ पत्रकार हैं जबकि दूसरे पुत्र भुवन जोशी एलआईसी के मंडल प्रबंधक पद से सेवानिवृत हो चुके हैं वहीं तीसरे पुत्र दीप चंद्र जोशी (एक्स नेवी) सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में फिजियोथैरपी विभाग के प्रभारी हैं। इसके अलावा उनकी तीन पुत्रियां गीता पंत, किरन पंत व मीनू पंत हैं। उनकी शव यात्रा सुशीला तिवारी अस्पताल के आवासीय परिसर से गुरुवार सुबह साढे दस बजे से रानीबाग को निकलेंगी। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार (आज) सुबह 11 बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में होगा।
पत्रकारों ने जताया शोक
वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चन्द्र जोशी के माता के निधन का समाचार सुनते ही पत्रकारों में शोक की लहर है। जिस पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया है।