Site icon Khabribox

नैनीताल: पुलिस अधिकारी हरबंस सिंह का अल्मोड़ा स्थानांतरण, एसएसपी समेत पुलिस परिवार ने शुभकामनाओं के साथ दी भावभीनी विदाई

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में पुलिस अधिकारी हरबंस सिंह को अल्मोड़ा स्थानांतरण होने पर भावभीनी विदाई दी गई।

किया गया सम्मानित

इस मौके पर हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल के अल्मोड़ा में नवनियुक्ति मिलने पर बीती शाम को प्रहलाद नारायण मीणा (IPS) एस.एस.पी नैनीताल द्वारा हल्द्वानी मीटिंग हॉल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों द्वारा ड्यूटी के दौरान एसपी श्री हरबंस सिंह के साथ हासिल किए अनुभवों को साझा किया गया।जिस पर एसपी हरबंस सिंह को मोमेंटो ओर उपहार भेंट कर उनके खुशमिजाज और सरल स्वभाव तथा कर्तव्यनिष्ठा के साथ किए गए कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ विदाई दी गई।

रहें मौजूद

विदाई समारोह के दौरान डॉ0 जगदीश चंद्र एसपी सिटी नैनीताल, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, दीपशिखा अग्रवाल सीओ लालकुआं, प्रमोद कुमार शाह सीओ नैनीताल, नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, सुमित पांडे सीओ भवाली, भूपेंद्र सिंह भंडारी सीओ रामनगर, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक नैनीताल, थाना प्रभारी/चौकी/ शाखा प्रभारी सहित अन्य समस्त पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version