Site icon Khabribox

नैनीताल: चिड़ियाघर के लिए इलेक्ट्रिक वाहन का हुआ ट्रायल, रहा सफल तो जल्द‌ दौड़ेंगे यह इलेक्ट्रिक वाहन

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में नगर पालिका ने नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी (उद्यान) चिड़ियाघर के लिए बैटरी चालित इलेक्ट्रिक वाहनों को दौड़ाने की तैयारी शुरू कर दी है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की कवायद तेज

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए रविवार को एक इलेक्ट्रिक वाहन का ट्रायल किया गया। बताया कि अगर ट्रायल सफल रहा तो जल्द ही नैनीताल की अपर मोल रोड से चिड़ियाघर के लिए इलेक्ट्रिक वाहन चलेंगे। आज सोमवार को गोल्फ कार्ट का भी ट्रॉयल होना है। अगर ट्रायल सफल रहा तो यहां इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाया जाएगा।

Exit mobile version