Site icon Khabribox

नैनीताल: कार्बेट पार्क में अवैध सफारी के मामले में दो दैनिक श्रमिकों को भेजा जेल

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। रामनगर कार्बेट पार्क में अवैध सफारी के मामले में दो दैनिक श्रमिकों को पकड़कर जेल भेज दिया गया है। मंगलवार को बिजरानी रेंजर बिंदर पाल ने बताया कि बीते दिनों एक जिप्सी कॉर्बेट के ढिकाला में घूमती हुई मिली थी। उन्होंने बताया कि निदेशक डॉ धीरज पांडे ने आरोपियों को पकड़ा था और जांच में आरोपी अवैध तरीके से घूमते हुए पकड़े गए थे।

दोनों आरोपियों को रामनगर से पकड़ा

बताया कि दैनिक श्रमिक हरीश व मोहित जोशी को हटा दिया गया था। बताया कि मंगलवार को दोनों आरोपियों को रामनगर से ही पकड़ा गया, कोर्ट में दोनों को पेश किया गया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। बताया कि इससे पहले जिप्सी चालक मोहित सिंह बिष्ट को को भी गिरफ्तार कर कोर्ट ने जेल भेज दिया था। बताया कि कुछ लोग टीम के रडार पर है। उनको जल्दी पकड़ लिया जाएगा।

Exit mobile version