Site icon Khabribox

नैनीताल: युवाओं को नशे के दलदल में फंसाने से पहले पुलिस की गिरफ्त में आए दो नशा तस्कर, भीमताल बोट स्टैण्ड व ग्राफिक ऐरा क्षेत्र में सप्लाई करने का था प्लान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी डॉ0 मंजूनाथ टी0सी0 के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार नशे के खिलाफ अभियान जारी है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में संजीत राठौड़ थानाध्यक्ष भीमताल के नेतृत्व में थाना भीमताल पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.11.2025 को चौकी सलड़ी पर सांयकालीन चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल UK04 AF 4616 से हल्द्वानी से भीमताल की ओर आते हुये 02 संदिग्ध व्यक्तियों को चैकिंग हेतु रोका गया तो उनकी मो0सा0 की तलाशी पर पैट्रोल टैंक के पास लगी शील्ड के अन्दर छुपा कर लायी जा रही अवैध स्मैक(हैरोइन) वजन करीब 11.18 ग्राम बरामद हुई जिसके आधार पर दोनो की गिरफ्तारी की गयी। यह दोनों इस नशे को छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ऊँचे दामों में भीमताल व ग्राफिक एरा क्षेत्र में नशा करने वाले व्यक्तियों/छात्रों को बेचने जा रहे थे। बरामदगी तथा गिरफ्तारी के आधार पर अभि0गणो अर्जुन कुमार आर्या उर्फ पोर्लाड पुत्र स्व0 चिन्ता राम निवासी कुंआताल बाईपास रोड थाना भीमताल जिला नैनीताल, जितेन्द्र कनौजिया पुत्र हरीश कुमार कनौजिया निवासी ठण्डी सडक वैटनरी हॉस्पिटल के पास थाना भीमताल जनपद नैनीताल के विरुद्ध थाना भीमताल पर मु0अ0सं0-72/2025 धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट बनाम अर्जुन कुमार आर्या उर्फ पोलार्ड व जितेन्द्र कनौजिया उर्फ बॉबी पंजीकृत किया गया है तथा वाहन को मौके पर सीज किया गया।
आपराधिक इतिहास-अभियुक्त अर्जुन कुमार आर्या के विरुद्ध थाना भीमताल पर मु0अ0सं0 9/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत है।

गिरफ्तारी टीम थाना भीमताल

▫️ थानाध्यक्ष संजीत राठौड़
▫️उ0नि0 महेन्द्र राज सिंह
▫️कानि0 नरेन्द्र राणा
▫️कानि0 रविशंकर पाठक
▫️कानि0 ललित आगरी
▫️कानि0 विरेन्द्र सिंह गोले
▫️कानि0 मनोज पंत

Exit mobile version