Site icon Khabribox

नैनीताल: सीपीयू कर्मियों की तत्परता से बची दो जिंदगियां, एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। कल दिनाँक 16/06/25 को भीमताल निवासी एक गर्भवती महिला की हालत रास्ते में अचानक बिगड़ने पर, नैनीताल पुलिस के सीपीयू कर्मियों  उप निरीक्षक विक्रम सिंह और कांस्टेबल रोहित सिंह ने मानवीय संवेदनाओं और तत्परता का परिचय देते हुए वाहन को स्कॉर्ट कर सुरक्षित रूप से हल्द्वानी के SK नर्सिंग होम पहुंचाया।

किया सम्मानित

समय पर सहायता मिलने से महिला और नवजात शिशु दोनों की जान बचाई जा सकी। इस सराहनीय और जीवनरक्षक कार्य के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने दोनों पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्मठ और संवेदनशील पुलिसकर्मी विभाग की असली पहचान हैं। इनकी निष्ठा, मानवीयता और तत्पर सेवा भावना, पूरे बल के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ऐसे कार्य न केवल जीवन बचाते हैं, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को भी सशक्त करते हैं।

Exit mobile version