Site icon Khabribox

नैनीताल: जुआ खेलते हुए दो युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

नैनीताल जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। हल्द्वानी के वनभूलपुरा थाना पुलिस ने गौला पार्किंग से दो युवकों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एसओ नीरज भाकुनी ने बताया पुलिस टीम चोरगलिया के पास गश्त कर रही थी, इसी बीच गौला पार्किंग के पास कुछ युवक झुंड बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उस्मान मिकरानी निवासी बड़ी मस्जिद के पास इंद्रानगर और मल्लू अंसारी निवासी पानी की टंकी के पीछे वार्ड नंबर 31 वनभूलपुरा होना बताया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version