Site icon Khabribox

नैनीताल: आज आयोजित हो रहीं हैं यू-सेट की परीक्षा, प्रदेश के 16 शहरों में बनाए गए 38 परीक्षा केंद्र

उत्तराखंड पात्रता परीक्षा (यू-सेट) आज आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा में 18 हजार 913 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

18 हजार 913 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में इस वर्ष उत्तराखंड पात्रता परीक्षा आयोजित कराने का जिम्मा कुमाऊं विवि को दिया गया है। आज रविवार को प्रदेश के 16 शहरों में 38 परीक्षा केंद्र बनाएं गये हैं। इसमें अल्मोड़ा में 1028, बागेश्वर में 486, चम्पावत में 398, देहरादून में 4499, गोपेश्वर में 606, हल्द्वानी में 3919, हरिद्वार में 1311, कोटद्वार में 553, नैनीताल में 647, पंतनगर में 1025, पिथौरागढ़ में 990, रुड़की में 1313, रुद्रप्रयाग में 337, श्रीनगर गढ़वाल में 699, टिहरी गढ़वाल में 244, उत्तरकाशी में 858 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह दस से दोपहर एक बजे तक परीक्षा होगी।

Exit mobile version