Site icon Khabribox

नैनीताल: अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिरी कार, पुलिस ने देवदूत बनकर तीन पर्यटकों की बचाई जान

आज दिनांक 07.03.2023 की सायं को दिल्ली से कैंची धाम मंदिर के दर्शन करने आए तीन पर्यटक वापस लौट रहे थे। लौटते समय उनकी आई-20 कार  अचानक काठगोदाम के गुलाबघाटी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। स्थानीय लोगों व राह चलते लोगों द्वारा काठगोदाम पुलिस को सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई।

काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे

सूचना मिलते ही  प्रमोद पाठक, थानाध्यक्ष काठगोदाम पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। वहां पुलिस टीम द्वारा अपने अथक प्रयासों से वाहन में संवार एक परिवार के तीन लोग मोहित मिश्रा पुत्र विजय शंकर निवासी डी-11, संजय मोहल्ला, भजनपुरा नोएडा दिल्ली, प्रीति मिश्रा पत्नी मोहित , जितिशा मिश्रा पुत्र मोहित मिश्रा निवासी दिल्ली को रेस्क्यू किया गया। गंभीर रूप से घायल परिवार को थाने के सरकारी वाहन से ब्रज लाल अस्पताल हल्द्वानी लाकर तत्काल भर्ती कराया गया। जिन्हें उपचार कराकर उनकी जान बचाई जा सकी।

पुलिस टीम

1. फिरोज आलम, प्रभारी चौकी मल्ला काठगोदाम।
2. एएसआई मनोहर सिंह।
3. एएसआई अरविंद सिंह।
4. कानि0 लोकेश,
5. कानि0 संतोष,
6. कानि0 प्रमोद
7. कानि0 करतार

Exit mobile version