Site icon Khabribox

नैनीताल: एसएसपी के निर्देशन में पुलिस ने चलाया सत्यापन व ऑपरेशन रोमियो अभियान, इतने आए चपेट में

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कार्यवाही की गई है।

पुलिस की कार्यवाही

इसी क्रम में दिनाँक-  09 मई 2025 को, एसपी नगर हल्द्वानी प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों ने HNइंटर कॉलेज, सतपाल पेट्रोल पंप, भोटिया पड़ाव, पुरानी आईटीआई, बरेली रोड आदि तथा रामनगर में ट्रांसपोर्ट नगर, गर्जिया, गूलर घाटी, भवानीगंज, हनुमानगड़ी, एसबीआई रोड, रामनगर क्षेत्र सहित सभी थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर “ऑपरेशन रोमियो” के तहत बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों में शराब पीने पिलाने एवं हुड़दंग मचाने वाले 206 अराजक तत्वों को हिरासत में लिया गया और उनके खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 52, 250 रुपये का जुर्माना जमा गया। इसके अलावा  यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 328 चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 88,500 रुपये जमा करवाया गया।

सत्यापन अभियान में कार्यवाही

जिसमे जनपद में जगह-जगह सत्यापन अभियान चलाकर पुलिस द्वारा निम्नवत कार्यवाही की गई।
● 278 लोगों का सत्यापन‌ किया गया।
● 61 लोगो के विरुद्ध सत्यापन न करे जाने पर 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई।
● 07 मकान मालिकों के विरुद्ध किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 10-10 हज़ार रुपये के कोर्ट चालान किये गए।

एसएसपी की खास अपील

एसएसपी ने कहा “हमारी प्राथमिकता है कि हमारा समाज सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे। अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ हमारी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। घरेलू नौकरों, मजदूरों, किराएदारों का सत्यापन अवश्य कराएं। साथ ही युवाओं से भी अपील है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखें और किसी भी तरह की अव्यवस्था का हिस्सा न बनें।

Exit mobile version