Site icon Khabribox

नैनीताल: IPS मंजुनाथ टीसी के कार्यकाल में नशा तस्करों पर सख्ती, संदिग्धों पर कार्यवाही और अपराधियों की जिला बदरी… ऑपरेशन ट्रैक-7 में नैनीताल पुलिस अव्वल

​नैनीताल: प्रदेशव्यापी दो दिवसीय विशेष अभियान ‘ऑपरेशन ट्रैक-7’ के तहत जनपद नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में चलाए गए अभियान

जिसमें डॉ. मंजूनाथ टीसी के कार्यकाल में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने नशे के सौदागरों, संदिग्धों और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की। इस अभियान के दौरान नैनीताल पुलिस ने विभिन्न मामलों में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ और नकदी जब्त की। पुलिस के अनुसार, कार्रवाई में 103 ग्राम चरस, 48.14 ग्राम स्मैक, 34.308 किलोग्राम गांजा, 04 एविल व 04 ब्यूप्रेन इंजेक्शन तथा 22 ब्यूप्रेन टैबलेट बरामद की गईं। इसके अलावा दर्ज अभियोगों के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से ₹3,54,200/- की धनराशि भी बरामद की गई है।

​218 चालान, जिला बदर और निरोधात्मक कार्रवाई

स्पेशल एक्शन ड्राइव के अंतर्गत पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अन्य सख्त कदम भी उठाए।
•  ​चालानी कार्रवाई: संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध 218 चालानी कार्रवाई की गई और ₹54,500/- संयोजन शुल्क वसूला गया।
•  ​जिला बदर: एक अभियुक्त के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई अमल में लाई गई।
•  ​निरोधात्मक कार्रवाई: भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 172(2) के तहत 05 अभियुक्तों को निरुद्ध किया गया।
​
हासिल किया यह स्थान

संपूर्ण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जनपद नैनीताल पुलिस ने प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है।

Exit mobile version