Site icon Khabribox

नैनीताल: अनूठी पहल: नंदा देवी महोत्सव में नगर पालिका का खास अभियान, ‘जूट के थैले के साथ सेल्फी’ से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश


नैनीताल: मां नंदा देवी के पावन महोत्सव के अवसर पर नगर पालिका परिषद नैनीताल ने खास पहल शुरू की है। जिस पर पर्यावरण संरक्षण और ‘सिंगल यूज़ प्लास्टिक’ (एकल उपयोग प्लास्टिक) के खिलाफ एक अनूठी पहल की है।

दिया यह खास संदेश

जानकारी के अनुसार यहां पालिका की ओर से नगर में ‘जूट के थैले के साथ सेल्फी’ जागरूकता अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों (SHGs) से जुड़ी स्थानीय महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित जूट और कपड़े के आकर्षक थैलों की एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई। बताया कि जिसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को प्लास्टिक के इस्तेमाल से रोकना है। इस अभियान के दौरान श्रद्धालुओं और नैनीताल पहुंचे पर्यटकों को जूट तथा कपड़े के थैलों के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सोशल मीडिया के जरिए भी पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं।

Exit mobile version