Site icon Khabribox

नैनीताल: अनोखी पहल: अब पोर्टल पर होगी विकास कार्यों की ‘रियल टाइम’ मॉनिटरिंग, जानें





नैनीताल: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डिजिटल गवर्नेंस और पारदर्शी प्रशासन की अवधारणा को धरातल पर उतारते हुए नैनीताल जिला प्रशासन ने एक नई पहल की है।


एक खास उपलब्धि


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत जनपद में विकास कार्यों की पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए “नैनीताल डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग एंड बजट मैनेजमेंट पोर्टल” विकसित किया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में तैयार यह पोर्टल एक एकीकृत मंच के रूप में कार्य करेगा। इस पोर्टल में योजनाओं के निर्माण से लेकर बजट आवंटन और व्यय की स्थिति की लाइव जानकारी उपलब्ध होगी। साथ ही सभी विभागों की योजनाओं का डेटा, बजट की उपलब्धता और कार्यों की भौतिक प्रगति का विश्लेषण एक ही स्थान पर किया जा सकेगा। इसके अलावा विभागों के बीच डेटा साझा होने से अधिकारियों के बीच तालमेल बढ़ेगा और निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी।

Exit mobile version