Site icon Khabribox

नैनीताल: होली के जश्न में डूबा उत्तराखंड, नैनीताल में आज मनाई जाएगी छलड़ी

कुमाऊँ में आज होली की धूम है। आज छलड़ी मनाई जा रही है।  जिला प्रशासन नैनीताल ने आज 26 मार्च को होली की छुट्टी का आदेश जारी किया है।

आज स्थानीय अवकाश

बीते कल सोमवार को यह आदेश जारी हुआ। जिसमें डीएम ने नैनीताल जनपद के अंतर्गत समस्त कार्यालयों / संस्थानों में (बैंक/कोषागार/उप कोषागार को छोड़कर) घोषित किए गए स्थानीय अवकाशों में आंशिक संशोधन करते हुए दिनांक 24 सितंबर 2024 को अष्टमी श्राद्ध (अष्टका) के लिए घोषित किए गए अवकाश के स्थान पर दिनांक 26 मार्च 2024 (मंगलवार) को होली का स्थानीय अवकाश घोषित किया। वहीं हल्द्वानी शहर में कई जगहों पर सोमवार को होली मना ली गई, लेकिन अधिकांश जगहों पर आज (मंगलवार) यानी 26 मार्च को ही होली मनाई जाएगी।

Exit mobile version