Site icon Khabribox

नैनीताल: आधे दर्जन महिलाओं ने मिलकर स्वच्छक महिला कर्मचारी को बुरी तरह पीटकर फाड़े कपड़े, बेटे ने लगाई न्याय की गुहार

यहां कुछ महिलाओं ने मिलकर स्वच्छक महिला कर्मचारी को बुरी तरह से पीट दिया और साथ ही कपड़े भी फाड़ दिए   फिलहाल पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

जानें पूरा मामला

नैनीताल के मल्लीताल स्थित बड़ा बाजार की पीछे की बस्ती में एक स्वछक महिला सफाई करने किसी के घर गई थी। महिला ने उनसे जब अपने काम के पैसे मांगे तो घर मे रहने वाली धर्म विशेष की महिलाओं ने उसे फटकार कर पिछले महीने ही रुपये देने की बात कही। पीड़ित महिला कुसुम ने काम के रुपये मांगे तो बात बढ़ गई और फिर महिलाएं हाथापाई करने लगी। धर्म विशेष की महिलाओं की संख्या पांच से छह होने के कारण वो कुसुम पर भारी पड़ी और कुसुम ने बताया कि उसे लाठी दण्डों के अलावा पेट में लात घूंसों से भी वार कर जख्मी किया गया और उसके बाल खींचे गए। हमलावर महिलाएं इतने में ही नहीं रुकीं, उन्होंने कुसुम के कपड़े भी फाड़ दिए।

बेटे ने लगाई न्याय की गुहार

पीड़िता को उसका पुत्र राहुल अस्पताल लेकर पहुंचा जहां चिकित्सकों ने कुसुम का इलाज किया। मौके की गंभीरता को देखते हुए मल्लीताल कोतवाली पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। राहुल ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि उसे न्याय चाहिए।

Exit mobile version