Site icon Khabribox

नैनीताल: उ0नि0 अभिसूचना शंभू दत्त पाण्डेय हुए सेवानिवृत्त, दी भव्य विदाई, 2021 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सराहनीय सेवा पुलिस का ले चुके हैं पदक

जनपद नैनीताल से अपनी सराहनीय सेवा पूर्ण करने वाले उत्तराखंड पुलिस के जनपद नैनीताल की अभिसूचना इकाई में नियुक्त उपनिरीक्षक के सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में पंकज भट्ट, एस.एस.पी. नैनीताल की अध्यक्षता में आज दिनांक 31 मई 2023 को पुलिस बहुउदेशीय भवन के सभागार में विदाई सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

उत्तराखंड पुलिस विभाग‌ से सेवानिवृत्त होने वाले शम्भू दत्त पांडे उपनिरीक्षक अभिसूचना इकाई नैनीताल (अधिवर्षता आयु सेवानिवृत्ति) के उपलक्ष्य में आयोजित विदाई सम्मान समारोह की शुरुआत अशोक कुमार, (आईपीएस) डीजीपी उत्तराखंड सर द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई।

गहन‌ विचार व्यक्त किए

उपनिरीक्षक शम्भू दत्त पांडे द्वारा अपनी सेवाकाल के दौरान के अनुभवो को एक-दूसरे के साथ साझा किए गए। सेवाकाल के दौरान उन्हें कई विषम परिस्थितियो एवं उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा परंतु उनके द्वारा सुझबुझ और जिम्मेदारी के साथ कर्तव्य का पालन करते हुए समय उन विषम परिस्थितियों का निदान किया गया। एसएसपी नैनीताल सहित क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी एवं प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना इकाई संजीव तिवारी सहित अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों द्वारा भी अपने-अपने गहन विचार व्यक्त किए गए।

सेविकाल‌ के अनुभवों को किया साझा

एसएसपी नैनीताल द्वारा अपने कथनों में कहा गया कि उत्तराखंड पुलिस विभाग एक पुलिस परिवार के तौर पर अपनी ड्यूटियों का निर्वहन करता है और आज जनपद नैनीताल से नैनीताल पुलिस परिवार के बेहद संजीदा एवं सहयोग हेतु तत्पर रहने वाले पुलिस उ0नि0 अभिसूचना इकाई की सराहनीय सेवाओं के पश्चात सेवानिवृत्त हो रहे हैं तो यह वास्तविक रूप में पुलिस विभाग के लिए एक बेहद भावुक पल है। उनके द्वारा आज सेवानिवृत्त होने पर उत्तम स्वास्थ्य, उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए भावुक हृदय से विदाई दी गई इसके साथ ही यह भी आश्वासित किया गया कि पुलिस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर वह अपने सेवाकाल के अनुभवों से उत्तराखंड पुलिस विभाग को मार्गदर्शित एवं लाभान्वित करते रहेंगे।

कार्यक्रम में रहें उपस्थित

कार्यक्रम के अवसर पर श्री भूपेंद्र सिंह धोनी, सी.ओ.सिटी हल्द्वानी, श्री संजीव तिवारी प्रभारी निरीक्षक अभिसूचना, श्री दान सिंह मेहता, वाचक वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल, उप निरीक्षक मनोज सिंह अभिसूचना इकाई, उप निरीक्षक प्रभात आगरी, ललित जोशी एसईओ हल्द्वानी,बी0बी0 बिष्ट उप निरीक्षिक, उपनिरीक्षक कंचन पाठक, व अन्य अभिसूचना कर्मी उपस्थित रहे।

दी शुभकामनाएं

अधीनस्थ पुलिस अधिकारी गणों द्वारा सम्मान प्रशस्ति पत्र, विभागीय स्मृति चिन्ह एवं उपहार देकर उन्हें शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर पुलिस विभाग के उपरोक्त वरिष्ठ पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों सहित सेवानिवृत्त हो रहे उपनिरीक्षक शम्भू दत्त पांडे के परिजन भी मौजूद रहे।

Exit mobile version