Site icon Khabribox

नैनीताल: जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, मनीष मोहन जोशी बनें अध्यक्ष, देखें अन्य लिस्ट

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में जिला बार एसोसिएशन के चुनाव हो गए हैं। कल शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से कुल चार पदों के लिए मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर तीन बजे तक चली। इसके परिणाम भी कल शुक्रवार को जारी हो चुके हैं।

226 अधिवक्ताओं ने किया मतदान

जिसमें जिला बार एसोसिएशन के 2023-24 के चुनाव में मनीष मोहन जोशी अध्यक्ष और भानु प्रताप मौनी सचिव बने हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप परगाई और संयुक्त सचिव पद पर दीपक दानू ने जीत दर्ज की है। चुनाव प्रक्रिया में कुल पंजीकृत 273 अधिवक्ताओं में से 226 अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

जिला बार चुनाव

मिली जानकारी के अनुसार इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजयी रहे मनीष मोहन जोशी को 140 जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अशोक मौलेखी को 42 और मंजू कोटलिया को 31 वोट मिले। सचिव पद पर विजयी भानु प्रताप मौनी को 116 और उनके प्रतिद्वंदी संजय सुयाल को 101 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर विजयी प्रदीप परगाई को 134 और पराजित तारा आर्या को 89 मत मिले। संयुक्त सचिव पद पर विजयी दीपक दानू को 143 वोट मिले और हारी प्रत्याशी मेघा उप्रेती सुयाल को 66 मत मिले।

Exit mobile version