Site icon Khabribox

नैनीताल: धूमधाम के साथ मनाया गया नैना देवी मंदिर का 140वां स्थापना दिवस, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में रविवार को मां नैना देवी मंदिर का 140वां स्थापना दिवस बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया।

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु

इस मौके पर मंदिर में हवन पूजन के साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए गए। ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर प्रांगण भजनों से गुंजयमान रहा। मिली जानकारी के अनुसार श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन भी इस स्थापना दिवस पर हो रहा है। जिस पर मंदिर से कलश यात्रा भी निकाली गई। जो मंदिर परिसर से आरंभ होकर नगर भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पहुंची। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Exit mobile version