Site icon Khabribox

नैनीताल: लोन का झांसा देकर महिला से की 37 लाख रुपए की धोखाधड़ी, पुलिस ने ग्रुप के मुख्य मास्टरमाइंड को अलीगढ़ से किया गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 17.01.2023 को दर्ज मु0अ0सं0- 29/23 धारा- 420 भादवि वादिनी देवकी बमेठा पत्नी यतेन्द्र कुमार निवासी आनन्दपुरी फेज -2 नवाबी रोड़ हल्द्वानी की तहरीर पर 04/12/2022 को अभियुक्तगणों द्वारा लोन पास करने की एवेज में उसके साथ 37,60000/-रू0 की धोखाधड़ी किये जाने के संबन्ध में कोतवाली हल्द्वानी में सुषमा हलदार, रामकिशन, मनोज कुमार, संजय कुमार आदि के विरुद्ध उक्त अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा संपादित की गयी।

पुलिस की कार्यवाही

इस मामले में घटना के खुलासे हेतु घटना से संबन्धित बैंक अकाउंट व संदिग्धों की डिटेल प्राप्त की गयी एवं घटना में लिप्त अभियुक्तों के सम्बन्ध में टीम गठित कर पुलिस टीमों को मुम्बई, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान में भेजा गया। दिनांक 30/06/2023 को अभियोग में संलिप्त मुख्य अभियुक्त को तेरह मोड़, थाना अकराबाद, जनपद अलीगढ़ उ0प्र0 से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

संजय कुमार उर्फ संदीप उम्र- 41 वर्ष पुत्र शरमन निवासी अलीगढ़ उत्तर प्रदेश को थाना अकबराबाद अलीगढ़ उ0प्र0। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया गया। अभियुक्त का आपराधिक इतिहास संबंधित जनपद एवं राज्य से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल

  1. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी हीरानगर हल्द्वानी
  2. हे0का0 13 ना०पु० पूरन सिंह मेहरा
Exit mobile version