Site icon Khabribox

नैनीताल: चोरों ने बंद घर से नगदी व जेवरात किए चोरी, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू

नैनीताल के हल्द्वानी शहर में चोरों का आतंक दिन प्रति दिन बढ़ते जा रहा है। चोरों ने काठगोदाम थाना क्षेत्र में एक बंद घर का ताला तोड़ नगदी व जेवरात चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चोरों ने बंद घर का ताला तोड़ साफ किए जेवरात

मूल कोटाबाग कालाढूंगी और हाल हाईडिल गेट वुड पैकर रेस्टोरेन्ट के निकट निवासी हरिसिंह नेगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि 11 जून की सुबह सुबह किसी काम से वह कोटाबाग अपने घर गया था। सोमवार को अपनी पत्नी के साथ काठगोदाम स्थित ससुराल चले गया। मंगलवार को हाईडिल गेट स्थित अपने किराये के कमरे में पहुंचे तो देखा घर के पीछे साइड से दरवाजे का कुन्डा टूटा हुआ था। घर के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। घर में चेक किया तो दो मोबाइल, दो जोड़ी पायल, दो जीन्स पैंट, अर्टीफिशिल गले की हार चोरी हुए थे। अलमारी में रखे की पांच सौ रुपये चोरी हुए थे।

मामले में मुकदमा दर्ज कर की गई जांच शुरू

एसओ प्रमोद पाठक ने बताया मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version