Site icon Khabribox

नैनीताल: विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में लागू हुई ड्रेस कोड, इन कपड़ों में गए तो नहीं मिलेगी एंट्री

नैनीताल जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम मंदिर की दुनिया भर में प्रसिद्धि है। देश दुनिया से लोग नीब करौरी महाराज के दर्शन को कैंची धाम आते हैं।

कैंची धाम में ड्रेस कोड लागू

देश-विदेश से रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। दूर दूर से लोग यहां आते हैं। कैंची धाम मंदिर से जुड़ी खबर सामने आई है। कैंची धाम मंदिर में ड्रेस कोड लागू हो गया है। अगर आप अमर्यादित वस्त्र पहनकर मंदिर में दर्शन करने आ रहे हैं तो आपको मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। मंदिर समिति ने निर्देश जारी करते हुए साइन बोर्ड भी लगा दिए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि बाबा नीब करौरी के दर्शनों के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को मर्यादित वस्त्रों में ही मंदिर के भीतर प्रवेश दिया जाएगा। मंदिर समिति के मुताबिक, श्रद्धालु छोटे कपड़ों, फटी जींस या नाइट सूट में मंदिर में नहीं आ सकेंगे। इसके अलावा मंदिर में फोटो, वीडियो बनाना पहले से ही प्रतिबंधित है। उसके बावजूद भी बहुत से लोग गुप्त तरीके से फोटो, वीडियो बनाते हैं। ऐसे में उनके लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

भगवान हनुमान के अवतार के रूप में जाने जाते हैं बाबा नीब करौरी महाराज

इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्य प्रदीप शाह ने बताया कि बाबा नीब करौरी महाराज भगवान हनुमान के अवतार के रूप में जाने जाते हैं। बाबा नीब करौरी महाराज अपने अद्भुत शक्तियों के लिए जाने जाते हैं। मंदिर की अपनी मर्यादा भी है। ऐसे में मंदिर में अमर्यादित वस्त्र पहनकर आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Exit mobile version