Site icon Khabribox

गरमपानी के पास बाइक फिसलने से शिप्रा नदी में गिरे चाचा-भतीजा, हायर सेंटर रेफर

उत्तराखंड में लगातार मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ों में आफत की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सड़कों पर भी पानी जमा हो रहा है। जिससे आवाजाही में भी खतरा बना हुआ है।

नदी में गिरे बाइक सवार

वहीं भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीते कल गुरुवार को दोपहर बाइक सवार झूलापुल गरमपानी के पास बाइक फिसलने से नदी में जा गिरे। मिली जानकारी के अनुसार बाइक पर हल्द्वानी से बदरीनाथ को निकले बृजभान यादव (28) पुत्र रामलाल और उनका भतीजा अनुज यादव (26) पुत्र विजय बहादुर निवासी जखिया कलान शाहजहांपुर यूपी जैसे ही झूलापुल गरमपानी के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होने से दोनों शिप्रा नदी में जा गिरे। जिस पर खैरना चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने दोनों घायलों को नदी से बाहर निकालकर सीएचसी गरमपानी भेजा जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Exit mobile version