Site icon Khabribox

नैनीताल: दुखद: हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, चाय पीते समय सीने में हुआ दर्द, शोक की लहर

नैनीताल से जुड़ी दुखद खबर सामने आई है।‌ उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजभूषण शर्मा (55) का आज दोपहर को निधन हो गया है।

सीने में दर्द की हुई शिकायत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका आज गुरुवार को निधन हुआ। इस संबंध में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीसीएस रावत ने बताया कि दोपहर हाईकोर्ट कैंटीन में चाय पीते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह वहीं बेहोश हो गए। वहीं अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

निधन पर जताया शोक

बृजभूषण सिंह यूपी के सहारनपुर के रहने वाले थे।‌ वह यहां उत्तराखंड हाईकोर्ट में लंबे समय से प्रैक्टिस कर रहे थे। उनके निधन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशशन ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version