Site icon Khabribox

नैनीताल: जोशीमठ के बाद नैनीताल में भूस्खलन का बढ़ा खतरा, खतरे के जद में आए मकानों पर लगे लाल निशान

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल में कुछ दिनों पहले भूस्खलन से एक दो मंजिला मकान ढह गया। इसके साथ अन्य मकान भी क्षतिग्रस्त हुए।

लोगों की बढ़ी चिंता

जिसके बाद जोशीमठ के बाद अब नैनीताल में भूस्खलन ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। भूस्खलन के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने चार्टन लॉज क्षेत्र में 24 घरों पर लाल निशान लगाकर मकान खाली करवा दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोप है कि प्रशासन ने यहां पर सुरक्षा उपाय नहीं किए हैं। अचानक से घरों पर लाल निशान लगाए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों को आशंका है प्रशासन खतरा बताकर कई दूसरे घरों को तोड़ सकता है।

Exit mobile version