Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए जस्टिस मनोज कुमार तिवारी

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी आज 26 अक्टूबर को रिटायर्ड हो रहे हैं।

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जारी हुआ नोटिफिकेशन

जिसके बाद अब उनके स्थान पर उत्तराखंड हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के बाद बुधवार को गजट नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

Exit mobile version