Site icon Khabribox

नैनीताल: अधिक पैसा कमाने की लालसा ने पंहुचाया जेल, 02 गुलदार की खाल के साथ हुआ गिरफ्तार

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नवांगन्तुक एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद की एस0ओ0जी0 एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

एसओजी व पुलिस टीम की कार्यवाही

प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा एक व्यक्ति नवीन चन्द्र पुत्र नन्दाबल्लभ निवासी- कपकोट, बागेश्वर को जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था, चैक किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक- 15/09/2023 को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में मु0अ0सं0-260/2023 धारा 2/9/39/49बी/51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

पूछताछ में बताई यह बात

जिसमें पूछताछ‌ पर अभियुक्त ने बताया कि अधिक धन कमाने की लालसा में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

पुलिस टीम को पुरस्कार की घोषणा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपए के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया है।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1- एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी
2- उ0नि0 सुनील गोस्वामी चौकी प्रभारी लामाचौड़।
3- हे0 का0 त्रिलोक रौतेला SOG
4- हे0 कां0 कुंदन कठायत SOG
5- हे0का0 अमीर अहमद मुखानी
6- का0 दिनेश नगरकोटी SOG
7- का0 अशोक रावत SOG
8- का0 अनिल गिरी SOG
9- का0 आलोक कुमार मुखानी
10- कैलाश चन्द्र तिवारी उपवन क्षेत्राधिकारी
11- वन दरोगा हरीश चन्द्र सिंह नयाल
12- चालक राहुल कनवाल वन सुरक्षा दल हल्द्वानी

Exit mobile version