Site icon Khabribox

नैनीताल: उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025, परीक्षा केंद्रों में अलर्ट मोड पर पुलिस बल

नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले में आज उत्तराखण्ड पुलिस आरक्षी लिखित भर्ती परीक्षा 2025 के आयोजित हो रही है।

अभ्यर्थियों की गहन‌ चेकिंग की

इस परीक्षा के सफल, निष्पक्ष और नकलविहीन आयोजन के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के दिशा-निर्देशन में नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। आज दिनांक 03 अगस्त 2025 को आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु जनपद के सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। पुलिस टीमों द्वारा हर केंद्र पर पहले से सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया और तैनात कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

सभी परीक्षा केंद्र कड़ी सुरक्षा घेरे में

1. नैनी वैली सीनियर सेकेंड्री स्कूल, पंचशील कॉलोनी, पोलीशीट, काठगोदाम
2. सेंट पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, नैनीताल
3. सेंट थेरेसा सीनियर सेकेंड्री स्कूल, काठगोदाम
4. महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, बरेली रोड
5. हिमालय विद्या मंदिर, आवास विकास, बीएसएनएल कार्यालय के निकट, हल्द्वानी
6. टैगोर पब्लिक स्कूल, पाण्डे निवाड़, आरटीओ रोड, हल्द्वानी
7. परसिस्टेंट स्टूडेंट नेस्ट सीनियर सेकेंड्री स्कूल, जीतपुर निगल्टिया, लामाचौड़, हल्द्वानी

Exit mobile version